ग्वालियर को मिली 74 करोड़ 95 लाख रुपए लागत के विकास कार्यों की सौगातें

ग्वालियर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नवीन जिला पंचायत भवन, नवीन राजस्व भवन और वीर सावरकर सरोवर जीर्णोद्धार व म्यूज़िकल फाउंटेन का किया वर्चुअल लोकार्पण। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने वर्चुअल रूप से लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता की। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया यहाँ कलेक्ट्रेट-सिरोल मार्ग पर नवीन जिला पंचायत भवन परिसर में आयोजित लोकार्पण समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद हैं।
जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह, जिला पंचायत प्रशासकीय समिति की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा यादव, लघु उद्योग विकास निगम की अध्यक्ष श्रीमती इमरती देवी व बीज एवं फार्म विकास निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल व जिला पंचायत प्रशासकीय समिति के उपाध्यक्ष शांति शरण गौतम सहित अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगणों की गरिमामय उपस्थिति में विकास कार्यों का लोकार्पण हुआ। प्रदेश के राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं सांसद विवेक नारायण शेजवलकर भी इस कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए।

ग्वालियर को स्वच्छता में नंबर एक लाना हमारा संकल्प है
लोकार्पण कार्यक्रम के बाद केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने बात करते हुए कहा है कि वीर सावरकर सरोवर का सौंदर्य देखते ही बनता है। यह तो शुरूआत है बाड़ा आपने देख लिया और इसके बाद अब स्वर्ण रेखा, एलिवेटेट रोड अभी बहुत कुछ बाकी है। स्वच्छता सर्वेक्षण पर बोले हैं कि ग्वालियर को स्वच्छता में नंबर एक लाना हमारा संकल्प है। कमलनाथ के चंबल दौरे पर बोले पर हैं कि मेहमानों का स्वागत करना हमारी संस्कृति है आशा है आप ऐसा ही करेंगे।
10 रुपए से ज्यादा नहीं होना चाहिए था टिकट
अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज ने वीर सावरकर सरोवर के लोकार्पण पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि हिंदू महासभा के आंदोलन के कारण मुख्यमंत्री ,केंद्रीय मंत्री, प्रदेश के मंत्री, सांसद, विधायक में जन जागरण जागृति आई और वीर सावरकर सरोवर एवं उसमें लगा म्यूजिकल फाउंडेशन फुबारा का लोकार्पण हुआ है, लेकिन वीर सावरकर सरोवर पर म्यूजिकल फाउंटेन का देखने के लिए 30 रुपए प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क लगाकर ग्वालियर वासियों को सौगात दी गई है ? यह राशि 10 रुपए से अधिक नहीं होना चाहिए थी। 26 फरवरी को वीर विनायक दामोदर सावरकर की 56 वी पुण्यतिथि पर यहां अब कार्यक्रम कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *