वन मंत्री को हेड कॉन्स्टेबल का चैलेंज, फल वाले को पीटा, गालियां दी, कहा बुला विजय शाह को, आरोपी पुलिसकर्मी सस्पेंड

खंडवा. मध्य प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह के गांव में नशे में धुत एक कॉन्स्टेबल ने जमकर हंगामा मचाया, उसने न केवल हाथ ठेले पर फल बेचने वाले को गलियां देते हुए पीटा बल्कि वन मंत्री विजय शाह को भी चैलेंज कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला
मामला वन मंत्री विजय शाह के गांव गुलाईमाल (खंडवा) का है। यहां वन विभाग का एक कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में वन मंत्री विजय शाह भी मौजूद थे। यहां पुलिस लाइन, रिजर्व फोर्स के कॉन्स्टेबल प्रदीप तोमर की ड्यूटी लगाई गई थी। प्रदीप अपनी बुलेट लेकर जा रहा था। इस दौरान उसे बाजार की सड़क पर हाथ ठेले दिखे। उसने बीच सड़क पर बुलेट खड़ी की ओर हाथ ठेले वाले को हटने कहा। इसके बाद उसने ठेले वाले से बदसलूकी शुरू कर दी। गालियां देते हुए उसकी पिटाई कर दी। साथ की वन मंत्री विजय शाह को भी बुलाने की चुनौती दी। उन्होंने फल वाले को पीटते हुए कहा, तू मंत्री विजय शाह का आदमी है, तेरे से जो बने वो कर लेना। बुला विजय शाह को। वह ड्यूटी कर रहा है। इस दौरान उसने ठेले वाले को गालियां भी दी।

सस्पेंड किया गया
आरआई पुरुषोत्तम विश्नोई ने बताया, कॉन्स्टेबल प्रदीप तोमर पुलिस लाइन में तैनात है। उसकी ड्यूटी गुलाईमाल में लगाई थी। यहां उसने शराब पीकर उत्पात मचाया। इसका वीडियो हमारे पास आया था। तोमर के विरूद्ध पूर्व में सस्पेंड के अलावा दंडात्मक कार्रवाई हो चुकी है। इस बार भी उसे सस्पेंड कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *