बजरंगदल के कार्यकर्त्ता की शवयात्रा में किया गया दंगा, एंटी हिजाब प्रोटेस्ट हत्या की वजह-भाजपा नेता का दावा

शिवमोगा. कनार्टक के शिवमोगा जिले में रविवार की रात लगभग 9 बजे बजरंग दल के एक कार्यकर्त्ता की चाकू मारकर पर हत्या कर दी गयी। मारे गये युवक की पहचान 26 वर्ष के हर्षा के तौर पर हुई। इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। राज्य के गृहमंत्री आरागा ज्ञानेन्द्र ने बताया है कि आरोपी स्थानीय ही है। हर्षा के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया था। वहीं, जब परिजन और बजरंगदल के कार्यकर्त्ता शव को अंतिम संस्कार के लिये ले जा रहे थे तो शव यात्रा में भी दंगा होने लगा और कुछ ही देर में हर्षा का अंतिम संस्कार किया जायेगा।
केन्द्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को पत्रे लिखा है। पत्र में उन्होंने बजरंगदल के कार्यकर्त्ता हर्षा की मौत के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जांच कराने की मांग की है।
आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगे
कर्नाटक के गृहमंत्री अर्गा ज्ञानेन्द्र ने इस घटना का दुःख जताया है। उन्होंने कहा है कि ऐसी घटनायें नहीं होनी चाहिये। पुलिस को सबूत मिले हैं और घटना में शामिल लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा। फिलहाल मेरी लोगों से अपील है कि शांति बनाये रखें।

स्कूल-कॉलेज दो दिन के लिए बंद
इधर, राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र मारे गए बजरंग दल कार्यकर्ता के परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा, ‘4-5 युवकों के समूह ने एक 26 साल के युवक की हत्या कर दी। इस हत्या के पीछे किस संगठन का हाथ है, यह अभी नहीं कहा जा सकता। फिलहाल शिवमोगा में कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए एहतियात के तौर पर स्कूल-कॉलेज दो दिन के लिए बंद किए जा रहे हैं।

हत्या पर राजनीति शुरू
कर्नाटक के रूरल डेवलपमेंट और पंचायत राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने हर्षा की हत्या के मामले में चौंकानेवाला बयान दिया है। उन्होंने कहा- ‘मैं बजरंग दल कार्यकर्ता की मौत से बेहद दुखी हूं। हर्षा की हत्या मुस्लिम गुंडों ने की है। मैं अभी हालात का जायजा लेने के लिए शिवमांगा जा रहा हूं। हम गुंडागर्दी की इजाजत नहीं देंगे।’ ईश्वरप्पा ने कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष शिवकुमार पर आरोप लगाया था कि उन्होंने मुस्लिम गुंड़ों को इस हत्या के लिए उकसाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *