हाइवे जाम करने जा रहे मिर्ची बाबा से मारपीट, बाबा को उठा ले गई पुलिस
मुरैना. मिर्ची बाबा के साथ मारपीट हुई है, मिर्ची बाबा गौ हत्या को लेकर देवरी हाईवे पर चक्काजाम करने जा रहे थे। देवरी तिराहे पर कुछ लोग आए और बाबा की पिटाई कर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस और बाब के समर्थकों में झूमाझटकी हुई इसके बाद पुलिस बाबा को गाड़ी में डालकर ले गई।
मिर्ची बाबा पर सोमवार को मुरैना में हमला हो गया। वह ग्वालियर से सीएम शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन करने आ रहे थे। मुरैना बैरियर चौराहे के पुल पार करते ही उनकी गाड़ी को कुछ अज्ञात लोगों ने रोक लिया और मारपीट कर दी। उनके शिष्यों की भी पिटाई कर दी गई। एक शिष्य को गंभीर चोट आई है। बाबा को भी चोट लगी है। हमले के बाद बाबा हाईवे पर चक्काजाम करने लगे तो पुलिस ने उन्हें टांगाटोली कर गाड़ी में डाल लिया। अभी यह पता नहीं चल सका कि बाबा को कहां ले जाया गया है।
