भाजपा नेता के बेटे पर हमला, जन्मदिन मना कर लौट रहे थे, हमलावर को पकड़ पुलिस के हवाले किया
ग्वालियर. केन्द्रीय मंत्री के नजदीकी और भाजपा नेता बलवीरसिंह तोमर के बेटे पर 2 बदमाशों ने जानलेवा हमला किया हे। भतीजे का जन्मदिन मना कर लौटे रहे भाजपा नेता के बेटे पर कार में सवार होकर आये हमलावरों ने पिस्टल से ताबड़तोड़ 3 से 4 गोलिया चलाई। किस्मत से गोली बीजेपी नेता पूत्र को नहीं लगी।
छीवार मेंगोली लगते ही वह अलर्ट हो गये। भाजपा नेता के परिजन एकत्रित हुए और हमलावरों को घटनास्थल पर ही पकड़ लिया है और ही उनकी जमकर धुनाई देने के बाद पुलिस को सौंप दिया है। घटना रविवार-सांेमवार की दरमियानी रात 1 बजे सूर्यविहार कॉलोनी गोला का मंदिर की है। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। पुलिस हमलावरों से पूछताछ कर रही है।
यह है पूरा मामला
पूर्व पार्षद व भाजपा नेता बलवीरसिंह तोमर का बेटा योगेश तोमर अपने भाई निखलेश सिंह तोमर के साथ भतीजे अंकुर उर्फ रोहित राजावत का बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रहे थे। रात करीब 1 बजे जब बर्थ डे मनाने के बाद वह घर के दरवाजे पर थे तभी सेल्टोज किया कार MP07 CJ-2936 में सवार होकर पहुंचे संजू जादौन पुत्र नरेन्द्र सिंह जादौन, हरवीर उर्फ मोनू पुत्र देशराज भदौरिया गालियां देते हुए उनके दरवाजे पर पहुंचे।
दोनों नशे में धुत थे और मोनू भदौरिया अपने दोस्त संजू से कह रहा था कि आज योगेश और इसके नेता बाप को निपटा देते हैं। इसके बाद संजू ने कमर पर खुर्सी पिस्टल निकाली और भाजपा नेता के घर को टारगेट कर गोलियां चलाना शुरू कर दी। एक गोली योगेश तोमर के सिर के ऊपर से होते हुए घर की दीवार में जा धंसी। इसके बाद 3 से4 गोलियां उन्होंने चलाईं।
