अब तैयार की जा रही CORONA की सुपर वैक्सीन, सभी वेरियेंट को हराने में होगी सफल

नई दिल्ली. भारत सहित दुनिया के कई देशों ने कोरोना से तबाही होते हुए देखी। भारत ने पिछले वर्ष दूसरी लहर के दौरान कई मौतें हुई है। हालांकि तीसरी लहर के दौरान देश में कोई खास असर नहीं हुआ है। कोरोना वायरस शुरू से ही अपने रूप बदलता रहा है। इसके कई वेरियेंट जैसे डेल्टा और ओमिक्रॉन लोगों को देखने को मिले। कई वैज्ञाानिकों का कहना है कि कोई भी वैक्सीन सभी वेरियेंट में असर नहीं हुआ करता है। कई देशों में वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने का फैसला किया गया है।
अब ऐसी वैक्सीन बनाना है संभव
यूनिवर्सल वैक्सीन की बात नयी नहीं है। वैज्ञानिक एक दशक से भी अधिक समय से यूनिवर्सल फ्लू शॉट बनाने का प्रयास कर रहे हैं। 2019 में एक वैक्सीन के ट्रायल शुरू किये गये थे। मगर अभी तक इसे बाजार में के लिये मंजूरी नहीं दी गयी है। फाउची और अन्य एक्सपटर््स का मानना है कि कोविड वेरियेंट्स और भविष्य के कोरोना के लिये यूनिवर्सल वैक्सीन जल्द नहीं आ पायेगी। लेकिन नयी रिसर्च बताती है कि ऐसी वैक्सीन बनाना संभव है।
ऐसे करेगी वैक्सीन काम
यूनिवर्सल वैक्‍सीन में वायरस के उन हिस्‍सों पर वार किया जाएगा जो वेरिएंट बदलने पर भी एक जैसे रहते है। अगर इम्‍यून सिस्‍टम को इन हिस्‍सों की पहचान में ट्रेन कर लिया जाए तो इस तरह की वैक्सीन बनाई जा सकती है।  आपको बता दें कि अमेरिकी सेना का वॉल्‍टर रीड आर्मी इंस्टिट्यूट ऑफ रिसर्च अपनी पैन-कोरोना वायरस वैक्‍सीन के फेज 1 नतीजों का इंतजार कर रहा है।  इसके अलावा DIOSyn नाम की एक कंपनी भी ऐसी ही वैक्‍सीन डिवेलप कर रही है।   उम्मीद की जा रही है कि यूनिवर्स वैक्सीन जल्द ही तैयार होगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *