दिन दहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देते 2 किशोर बालक
ग्वालियर 20 फरवरी की दोपहर 5 बजे करीब 2 किशोर युवकों द्वारा राम मंदिर स्थित यूनिक सर्विसेज स्टोर पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया । एक युवक द्वारा दुकान पर बिस्कुट का पैकेट मांगा गया जिसे लेने अंदर जाने पर आरोपी युवक दुकान के काउंटर से अंदर आया एवं गल्ले में रखी राशि लगभग ₹30000 को निकालकर भाग गया। मौके पर स्थित पड़ोसी दुकान कुणाल नमकीन का कर्मचारी ;बिल्लू परमारद्ध उपस्थित था । जिसने अपनी सतर्कता दिखाते हुए उस लड़के को पीछा कर पकड़ लिया एवं लूटी गई राशि भी बरामद कर दुकानदार के हवाले की गई । जिसकी सूचना इंदरगंज थाना पुलिस को दी गई एवं आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया ।
आरोपी द्वारा पुलिस को अपना नाम नकुल पुत्र मोहन निवासी सागर ताल मंडी एवं साथी का नाम कार्तिक नरसिंह नगर हजीरा ग्वालियर बताया गया है ।
