जीवाजी विश्वविद्यालय के 20 छात्रों ने की सफलता प्राप्त

ग्वालियर जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर में गत चार वर्षों से NET कोचिंग कक्षाओं का संचालन UGC से प्राप्त अनुदान से किया जा रहा है जिसमें पिछले 3 वर्षों में 200 छात्र/ छात्राओं ने NET एवं JRF में सफलता प्राप्त की है इसी कड़ी में आज NET का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ है उसमें भी जीवाजी विश्वविद्यालय कोचिंग कक्षाओं में 119 छात्रों ने प्रवेश लिया था जिसमें से 20 छात्रों ने सफलता प्राप्त की है ।
मार्च 2021 तक offline कक्षाओं का संचालन किया गया था लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के कारण ऑनलाइन कक्षायें लगायीं गयी थी इन कक्षाओं के सफल संचालन में Dr. Anil Karwande, Nagpur, Dr. Sangeeta khare, Mumbai, Dr. Rashmita Singh Gwalior के द्वारा शिक्षण कार्य कराया गया ।
इस अवसर पर सफलता प्राप्त करने वाले छात्रों को जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी एवं कुलसचिव डॉ. सुशील मंडेरिया ने शुभकामनाएँ एवं बधाई दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *