बच्चे की हत्या से गांव में है तनाव, 15 वर्षीय बालक की कुल्हाडी से हत्या, हमलावर ने बचाने आये ग्रामीणों को खदेड़ा

ग्वालियर. सुखना खिरिया गांव में 15 वर्षीय बालक की गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या को अंजाम दिया गया। उसका लाश गांव के पास जंगल में पड़ी मिली। हत्या किसने और क्यों की पुलिस इसका पता लगाने में जुटी हुई है, इतना पता लगा है कि जब हमलावर लड़के पर हमला कर रहा था तो पास ही एक खेत में काम करने वाले किसान ने उसे रोका था। लेकिन वह कुल्हाडी उसके पीछे लेकर दौड़ा भी। हत्या कर पता चलते ही एएसपी, टीआई समेत पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गये है। हत्या के बाद से गांव में तनाव है। मृतक की मां ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला है और शव को पोस्टमार्टम के लिये पहुंचाया है। रविवार को शव पोस्टमार्टम होगा।
क्या है पूरा मामला
सुखना खिरिया गांव का 15 साल का बालक हरमन बघेल शनिवार को घर से बकरियां चराने के लिए लेकर गया था, लेकिन जब वह घर नहीं पहुंचा तो घरवाले उसे देखने गए। वैसे तो उसकी दादी बकरियां चराने जाती थी लेकिन रिश्तेदारी में गंगभोज होने के चलते वह नहीं गई थीं। जिसके चलते हरमल ही बकरियों को चराने ले गया था। शनिवार शाम सुखना खिरिया के पास एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी। पास में ही खेतों में पानी दे रहे पुरुषोत्तम कुशवाहा ने हमलावर को रोका तो वह कुल्हाड़ी लेकर उसके पीछे दौड़ा। पुरुषोत्तम ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई और गांव पहुंचा। गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी, लेकिन जब तक गांव के लोग वहां पहुंचे हत्या करने वाला वहां से भाग चुका था। मासूम की हत्या की सूचना मिलते ही SDOP अभिनव कुमार बारंगे और थाना प्रभारी राजकुमारी परमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।
मां ने लगाया आरोप
मृतक की मां सुनील बघेल आशा कार्यकर्त्ता है, उन्होंने पड़ोस में रहने वाले जगन्नाथ उर्फ ठकुरी बघेल मूल निवासी बागवई पर हत्या करने का आरोप लगाया है क्योंकि सुबह हरमल उसी के साथ बकरियां चराने गया था। हालांकि बालक की हत्या के पीछे क्या कारण रहे हैं। फिलहाल उसका पता नहीं चल सका है। एसडीओपी अभिनव कुमार बारंगे ने बताया है कि मृतक के परिजन द्वारा पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा हत्या करने की बातकही जा रही है। लेकिन फिलहाल वह घर से फरार है। उसकी तलाश की जा रही है जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा।
बच्चे की हत्या है गांव में तनाव
बालक की हत्या के बाद से भितरवार के सुखना खिरिया गांव में तनाव है हत्या का जिस पर आरोप लगाया वह भी पास में ही निवास करता है। पुलिस को आशंका है कि ऐसा न हो कि रात को कोई बवाल खड़ा हो जाये। इसलिये गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस हर हरकत पर नजर रखे हुए हैं।
हमलावर को पकड़ने के लिये टीमें रवाना
एसडीओपी अभिनव बारंगे ने बताया है कि पड़ोसी के रिश्तेदार भी फरार है टीमें रवाना की गयी है एक -दो दिन में हमलावर पकड़े जायेंगे। पुलिस पीछे लगी हुई है।
अभिनव बारंगे, एसडीओपी, भितरवार
