अभिनेता सोनू सूद ने की पोलिंग बूथ में घुसने की कोशिश, पुलिस ने पकड़कर घर में कैद कर दिया
पंजाब. पंजाब में विधानसभा की सभी 117 सीटों पर रविवार को मतदान हुआ। इस दौरान अभिनेता सोनू सूद पर पुलिस ने कार्रवाई कर दी। सोनू सूद की बहन मालविका सूद मोगा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी है। पुलिस का कहना है कि सोनू सूद ने यहां के एक बूथ में जबरन घुसने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोका और सरकारी गाड़ी में बैठाया और घर में कैद कर दिया। पुलिस का कहना है कि मतदान जारी रहने तक यदि सोनू सूद घर से बाहर निकलते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं Sonu Sood का आरोप है कि मोगा विधानसभा सीट पर मतदान के दौरान धांधली हो रही थी। उसे रोकने के लिए वो वहां गए थे। बकौल Sonu Sood, हमें विभिन्न बूथों पर विपक्ष, खासकर अकाली दल के लोगों द्वारा धमकी भरे कॉलों के बारे में पता चला। कुछ बूथों पर पैसे बांटे जा रहे थे। इसलिए यह हमारा कर्तव्य था कि हम जांच करें और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करें। इसलिए मैं और परिवार के कुछ सदस्य वहां गए थे। अब हम घर पर हैं। निष्पक्ष मतदान होना चाहिए।
