Assembly Election Voting -UP और पंजाब की 176 सीटों पर मतदान शुरू, दांव पर लगी कई दिग्गजों की सांख
नई दिल्ली. रविवार को विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में UP की 59 और पंजाब की सभी 117 सीटों पर मतदान जारी है। इस चुनाव में उत्तरप्रदेश-पंजाब के तमाम दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी हुई है। उत्तरप्रदेश में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है जबकि पंजाब में सुबह 8 बजे से मतदान प्रारंभ है। जहां UP चुनाव में BJP, SP, BSP और Congress के बीच टक्कर देखने को मिल रही है तो वहीं पंजाब में कांग्रेस, आप, अकाली दल और भाजपा के बीच संघर्ष है।
