चीनी कंपनी Huawei के दिल्ली, गुरुग्राम और कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित परिसरों पर छापेमारी

नई दिल्ली. आयकर विभाग कर चोरी की जांच के तहत चीनी दूरसंचार कंपनी Huawei की तलाशी ले रहा है। कंपनी के दिल्ली, गुरुग्राम और कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित परिसरों पर कल से छापेमारी चल रही है। Huawei ने अपने बयान में कहा है कि हमें आयकर टीम के हमारे कार्यालय के दौरे और कुछ कर्मियों के साथ उनकी बैठक के बारे में भी सूचित किया गया है। Huawei को विश्वास है कि भारत में हमारे संचालन सभी कानूनों के अनुरूप हैं। हम अधिक जानकारी के लिए संबंधित सरकारी विभागों से संपर्क करेंगे और नियमों और विनियमों के अनुसार पूरा सहयोग करेंगे और सही प्रक्रिया का पालन करेंगे।

आयकर विभाग के अधिकारियों ने Huawei के भारतीय व्यवसायों और विदेशी लेनदेन के खिलाफ कथित कर चोरी की आशंकाओं पर छानबीन की। Huawei ने एक बयान में कहा आयकर विभाग की ओर से की गई कार्रवाई के सिलसिले में वह अधिक जानकारी के लिए संबंधित सरकारी विभागों से संपर्क करेगी। हुवावे ने यह भी भरोसा दिया है कि भारतीय कानूनों के अनुसार चल रही किसी भी जांच में वह पूरा सहयोग करेगी। साथ ही कानून सम्‍मत प्रक्रियाओं का पालन करेगी। केंद्र सरकार ने हुवावे को देश में 5-जी सेवाओं के ट्रायल से बाहर रखा है। आयकर विभाग ने पिछले साल Xiaomi और Oppo जैसी चीनी कंपनियों के खिलाफ भी छानबीन की थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *