म्यूजिक डायरेक्ट बप्पी लहरी का निधन

मुंबई. बॉलीवुड के म्यूजिक डायरेक्ट बप्पी लहरी का 69 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के एक हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। म्यूजिक इंडस्ट्री में बप्पी लहरी को डिस्को किंग कहा जाता था। उनका असली नाम अलोकेश लाहिड़ी था। बप्पी लहरी अपने म्यूजिक के साथ साथ सोना पहनने के अंदाज को लेकर भी जाने जाते थे।

बॉलीवुड के संगीतकार, गायक बप्पी लहरी का निधन हो गया है। 69 साल की उम्र में मुंबई के एक अस्पतालत में बीती रात 11 बजे उनका निधन हुआ। Bappi Lahiri बीते दिनों से बीमार थे और इलाज चल रहा था। पिछले साल उन्हें कोरोना हुआ था और महामारी को मात देकर वे अस्पताल से घर भी लौट आए थे। संगीत की दुनिया में यह इस महीने दूसरी बड़ी क्षति है। इससे पहले लता मंगेशकर का निधन हुआ था। Bappi Lahiri के निधन की खबर सामने आने के बाद उनके चाहने वालों में दुख की लहर है। देश दुनिया की तमाम महान हस्तियां श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *