अमित शाह मां पीताम्बरा के दर्शन करने पहुंचे, मंदिर में 15 मिनट रूके अमित शाह, भोलेनाथ का जलाभिषेक
दतिया. केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार की दोपहर पीताम्बरा मंदिर में दर्शन करने के लिये दतिया पहुंचे। यहां मां पीताम्बरा के दर्शन के बाद उन्होंने अनुष्ठान किया। उन्होंने महाभारतकालीन वन खण्डेश्वर महादेव का जल अभिषेक भी किया। अमित शाह इससे पहले विशेष विमान से झांसी पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रवि शर्मा के समर्थन में आमसभा को संबोधित किया और इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से दतिया पहुंचे। वहां से हेलीपेड से कार से सीधे पीताम्बरा मंदिर पहुंचे।
दतिया में अमित शाह की अगवानी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और गृहूमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने की। जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश धाकड भी वहां मौजूद रहे। अमित शाह के दौरे को देखते हुए सुबह से ही मंदिर के बाहर सुरक्षा -व्यवस्था कड़ी कर दी गयी थी। एसपीजी के साथ िपुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात थी। इसके पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी पीताम्बरा पीठ दर्शन करने के लिये पहुंचे थे।
