कर्मचारियों समस्याओं के निदान हेतु इंटक की मीटिंग उपमहाप्रबंधक नगर संभाग पूर्व के साथ हुई सम्पन्न
ग्वालियर- आज विभिन्न कर्मचारी समस्याओं को लेकर मप्र विद्युत कर्मचारी संघ फैडरेशन इंटक अध्यक्ष आरके कौशिक के नेतृत्व में उपमहाप्रबंधक इंजी.अरूण शर्मा नगरसंभाग पूर्व ग्वालियर के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में दोपर 12:30 बजे बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में कर्मचारियों से सम्बंधित निम्न समस्याएं जैसे सुरक्षा उपकरण, उपकेन्द्रों पर यार्ड लाइट, एबी स्वीच वाईपास,ऑफ रिलीवर, बाउड्री वाल, पेय जल, उप केन्द्रों में जल भराव, जोन/उपकेन्द्रों में शौचालय सम्बंधी, राष्ट्रीय त्यौहार के भुगतान, आउट सोर्स / ब्रिक्स योजना के तहत कार्यरत कर्मचारियों की वेतन समय पर प्रदान करने, रविवार एवं अवकाश के दिन कार्य करवाने पर अतिरिक्त वेतन भुगतान करने, ब्रिक्स योजना अन्तर्गत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि संभागीय कार्यालय के कर्मचारियों को भी दिया जाए एवं अन्य कर्मचारी समस्याओं को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई, जिसमे उपमहाप्रबंधक नगर संभाग पूर्व ग्वालियर द्वारा समस्त समस्याओं पर व्यक्तिगत रूचि लेकर शीघ्र निदान हेतु संगठन को आश्वस्त किया।
इस अवसर पर विद्युत कर्मचारी संघ फैडरेशन इंटक के अध्यक्ष आरके कौशिक, कार्यवाहक अध्यक्ष अमरेश शर्मा, सचिव विद्याकान्त मिश्र, धीरेन्द्र श्रोत्रीय, अनूप सक्सेना, हरीश राजपूत, नीरज खरे, प्रवीण द्विवेदी, रामबाबू, आदि सदस्य उपस्थित हुए।
