वेलेंटाइन डे पर ग्वालियर में 50 रुपए से लेकर 7 हजार रुपए तक के मिल रहे फ्लॉवर बन्च और बुके
ग्वालियर. सोमवार (14 फरवरी) को वेलेंटाइन डे पर अपनी-अपनी वेलेंटाइन को रोज देने का चलन है, लेकिन अब प्यार का इजहार करने के लिए शहर के लोग सिंगल रोज की अपेक्षा रोज का बन्च या बुके देना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। फूलाें से ज्यादा डिमांड बन्च और फ्लॉवर बुके की है। यही कारण है कि मार्केट में तरह-तरह के बन्च और फ्लॉवर बुके मिल रहे हैं। इनमें लोगों की सबसे ज्यादा पसंद चॉकलेड विथ रोज बुके बना हुआ है। यह बन्च और बुके 50 रुपए से लेकर 7 हजार रुपए तक के मिल रहे हैं।
बन्च और बुके ज्यादा पसंद किए जा रहे
फूलाें का कारोबार करने वाले बीएम गुप्ता ने बताया कि इस बार कोरोना की दहशत कम होने से युवा कपल ज्यादा बुके की डिमांड कर रहे हैं। ज्यादातर मांग पांच फूलों के बन्च से लेकर 50 फूलों के बन्च तक की रहती है। इसके अलावा शहर के लोग अपनी-अपनी पसंद के बुके भी बनवा रहे हैं। उनके पास कई तरह के बन्च और बुके हैं। सबसे सस्ता बन्च 50 रुपए से शुरू होता है और 7 हजार रुपए तक के बुके हैं।
ऑनलाइन मंगा रहे गुलाब
इस बार बन्च और बुके की डिमांड बढ़ी है, क्योंकि कोरोना का खतरा सबसे कम है और सरकार ने सारी पाबंदिया हटा ली है। साथ ही लोग ऑनलाइन फ्लॉवर बन्च और बुके मंगा रहे हैं। वह सीधे ऑर्डर कर 14 फरवरी (सोमवार) को अपने वेलेंटाइन के एड्रेस पर बुके की डिलीवरी करा रहे हैं। ऐसे लोगों शादी शुदा कपल या नई शादी वाले लोग ज्यादा है। अनमैरिड कपल सिर्फ सिंगल रोज या बन्च से काम चला रहे हैं।
गुलाब के साथ चॉकलेट बुके बना फेवरेट
फ्लॉवर बन्च और बुके तो लोग बनवा रहे है, लेकिन अपनी पसंद भी उसमें एड करा रहे हैं। जैसे इस समय लोगों की पसंद है कि वह गुलाब के साथ चॉकलेट या टॉफी अपनी वेलेंटाइन को गिरफ्त करें। इस तरह के बुके 200 रुपए से लेकर 3 हजार रुपए तक आसानी से मिल रहे हैं। यह बुके सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।
