MP के आवेश खान को लखनऊ की टीम ने 10 करोड़ रुपए में खरीदा

भोपाल. मध्यप्रदेश के फास्ट बॉलर आवेश खान को लखनऊ की टीम ने 10 करोड़ रुपए में खरीदा है। वह IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड (एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलने वाले) खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले आवेश RCB और दिल्ली के लिए खेल चुके हैं। उन्हें भी उम्मीद नहीं थी कि वे इस मुकाम को हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें 6 करोड़ रुपए की बोली लगने की उम्मीद थी, लेकिन यह उनकी उम्मीद से डबल है। अब उनका सपना टीम इंडिया की ब्लू जर्सी पहनकर मैदान में उतरने का है।

आवेश ने बताया कि मेगा ऑक्शन था। बोली कभी 10 करोड़ रुपए तक जाने के बारे में सोचा नहीं था। 6.50 करोड़ तक सोच रहा था। मैच खेलने के पहले मैच फीस का 20% मिलता है। मैच खत्म होने के बाद 60% राशि मिलती है। इसके बाद सितंबर में शेष राशि मिलती है। अभी टीम इंडिया में हूं। बस जर्सी पहनकर मैदान में जल्द से जल्द उतरना चाहता हूं। इसके बाद टेस्ट टीम में जगह बनाने की कोशिश करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *