आज शाम 2.30 बजे मां पीतांबरा के दर्शन करेंगे गृहमंत्री अमित शाह
दतिया. देश के गृह मंत्री अमित शाह आज ढाई बजे के लगभग पीतांबरा मंदिर के दर्शन करने के लिए पहुंचेगे। इसे लेकर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है। गृह मंत्री अमित शाह सेना के विशेष वयुयान से झांसी पहुंचे जहां वह उत्तर प्रदेश में चल रहे चुनाव प्रचार में शामिल होंगे। झांसी से भाजपा प्रत्याशी रवि शर्मा के समर्थन में एक सभा को भी संबोधित करेंगे। वे झांसी से दतिया के लिए वायुयान से रवाना होंगे। गृह मंत्री अमित शाह की अगवानी करने के लिए प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और दतिया के प्रभारी मंत्री सुरेश धाकड़ दतिया हवाई पट्टी पहुंचेंगे। बता दें कि इससे पूर्व देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यहां आकर देश की रक्षा के लिए मंदिर में हवन पूजन करवा चुके हैं। सूत्रों की माने तो गृह मंत्री अमित शाह पीतांबरा पीठ पर विशेष अनुष्ठान में भाग लेंगे और महाभारत कालीन वन खंडेश्वर महादेव का जल अभिषेक भी करेंगे।
