बुजुर्ग के लीवर में था कैंसर ट्यूमर, सुपर स्पेशियलिटी में 3 घंटे ऑपरेशन कर पेट से 2 किलो वजनी ट्यूमर को निकाला
ग्वालियर. पिछले 10 साल से 63 वर्षीय बुजुर्ग पेट दर्द की पीड़ा से परेशान थे। सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में 3 घंटे चले ऑपरेशन के बाद उन्हें पेट दर्द की पीड़ा से निजात मिल गई। यूरोलाजी विभागाध्यक्ष डॉ. उदित मिश्रा का कहना है कि बुजुर्ग के लीवर में कैंसर ट्यूमर था, यदि उनका समय पर ऑपरेशन नहीं होता तो उनकी जान को खतरा था इसलिए उनका ऑपरेशन करना आवश्यक था। टीम ने 3 घंटे चले ऑपरेशन में बुजुर्ग के पेट से दो किलो वजनी ट्यूमर को बाहर निकाला। जिसकी लंबाई 15 सेंटीमीटर थी। बुजुर्ग अब पूरी तरह से स्वस्थ है और वे अपने घर भी पहुंच चुके है। डॉ. उदित मिश्रा का कहना है कि यूरोलॉजी से संबंधित जटिल से जटिल सर्जरी जयारोग्य अस्पताल के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में पिछले दो साल से चल रही है। कोविड के दौरान भी दूर दराज से आने वाले मरीजों को सुपर स्पेशियलिटी की सेवाएं सतत मिलती रहीं।
सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में जटिल बीमारियों का इलाज किया जाता है जिससे मरीज को इलाज के लिए शहर से बाहर न भटकना पड़े। जीआर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. समीर गुप्ता का कहना है कि पिछले तीन माह में यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. उदित मिश्रा व डॉ. संजय पाराशर और डॉ. सुरजीत सिंह धाकरे द्वारा लगातार सर्जरी की जा रही है। पिछले तीन माह में 300 व पिछले दो साल में 1 हजार से अधिक छोटी बड़ी सर्जरी की जा चुकी है। डोरोलाजिकल सर्जरी जैसे यूआरएस, वीआईयू, टीयूआरपी, टीयूआरबीटी, प्रोन पीसीएनएल से लेकर आरआईआरएस, सुपाइन पीसीएनएल जैसी उन्नत एंडोरोलॉजिकल सर्जरी और रेडिकल नेफरेक्टोमी जैसी उन्नत यूरो-आंकोलॉजिकल प्रक्रियाओं मूत्र मोड प्रक्रियाओं के साथ रेडिकल सिस्टक्टोमी आदि सभी प्रकार के येरेथ्रोप्लास्टी नियमित रूप से की जा रही है।
