पुलिस ने 4 नकबजनों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार

पकड़ी गई चोर गैंग से 6 चोरी की घटनाओं का हुआ खुलासा
ग्वालियर जिले में चोरों, लुटेरों, नकबजनों तथा आदतन अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 12 फरवरी को सूचना मिली कि थाना विष्वविद्यालय एवं थाटीपुर क्षेत्र में हुई चोरियों में संलिप्त नकबजन को सिंधिया नगर के आसपास देखा गया है।
टीआई विष्वविद्यालय आनंद बाजपेयी सिंधियानगर से चोरी की घटनाओं में संलिप्त 4 शातिर चोरों को पकड़ा। जिन्होंने पूछताछ के दौरान उनके द्वारा थाना विष्वविद्यालय की 4 तथा थाना थाटीपुर की 2 चोरियां करना स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा थाना विष्वविद्यालय के डायमन्ड की एक अगूठी एंव एक सोने की अंगूठी, एक सोने के टॉप्स, 315 बोर के 15 कारतूस,एक चांदी का ग्लास, एक कटोरी एक कलश एक लेपटॉप, दो ईयरफोन व दो सोने की अंगूठी एक सोने का हार कुल कीमती करीबन 3 लाख 50 हजार का सामान आरोपियों की निषादेही पर बरामद किया। आरोपीगणों से शहर मेें हुई अन्य नकबजनी की घटनाओं के संबंध में पुलिस टीम द्वारा विस्तृत पूछताछ की जा रही है। जिससे चोरी की अन्य घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है।

चोरों से बरामद किया गया समान
डायमन्ड की एक अगूठी एंव एक सोने की अंगूठी, एक सोने के टॉप्स, 315 बोर के 15 कारतूस, एक चांदी का ग्लास, एक कटोरी, एक कलश एक लेपटॉप, दो ईयरफोन, दो सोने की अंगूठी एक सोने का हार कुल कीमती करीबन 3 लाख 50 हजार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *