Indian Railways-रेलयात्रियों के लिये खुशखबरी, यात्रा में देख सकेंगे पंसदीदा फिल्म, टीवी शो, शुरू की सेवा
नई दिल्ली. Indian Railwaysकी लोकल ट्रेन में सफर करने वालों के लिये खुशखबरी है। अब आपका सफर और भी आनंददायी होगा। मुंबई की उपनगरीय लोकल ट्रेनों के यात्री अब अपने सफर के दौरान फिल्में, टीवी शो और पढ़ाई लिखाई से जुडे कार्यक्रम मुफ्त में देख सकते हैं। मध्य रेलवे ने इसके लिये कंटेंट ऑन डिमांड इंफोटेनमेंट सेवा की शुरूआत की है। रेलवे ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। रेलवे ने बताया कि मध्य रेलवे ने शुगर बॉक्स नेटवर्क मोबाइल एप के जरिये से कंटेंट ऑन डिमांड इंफोटेनमेंट सेवा देने के लिये मेसर्स मार्गो नेटवर्क प्रायवेट लिमिटेड के साथ डील किया है।
रेलवे ने इनफॉरमेशन
गौरतलब है कि मुंबई लोकल में लाखों लोग हर दिन यात्रा करते हैं। इसलिये इसे मुंबई का लाइफलाइन भी कहा जाता है। अब यात्रियों को यात्रा में मनोरंजन की सुविधा देने के लिये इंफोटेनमेंट की खास सुविधा शुरू की गयी है। अब मुंबई लोक के यात्री मनोरंजन करते हुए लम्बी यात्रा का अनंद ले सकते हैं। मध्य रेलवे (CR)ने महाप्रबंधक अनिल कुमार ने 165 उपनगरीय लोक ट्रेनों में से 10 में इस सेवा को हरी झण्डी दी। रेलवे ने बताया कि यात्रियों को अपने उपकरणों (जैसे मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट आदि) पर शुगर बॉक्स ऐप डाउनलोड करना होगा। जिसके बाद मुफ्त इंफोटेनमेंट सामग्री तक पहुंचने से पहले उन्हें अपना मोबाइल नम्बर दर्ज करने पर एक OTP आयेगा। इसमें कहा गया है कि इसके लिये इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता नहीं होगी और लोगों को डेटा खपत के लिये कोई शुल्क नहीं देना होगा। यानी मुफ्त में इंटरनेट पर वीडियो आदि का आनंद ले सकेंगे।
ऐसे उठा सकेंगे लाभ
यात्रियों से अपेक्षा की जाती है कि वह गूगल प्ले स्टोर या एप स्टोर से एप्लीकेशन शुगर डाउनलोड करें और इसेअपने मोबाइल फोन नम्बर के साथ पंजीकृत करें। जिसमें उन्हें अपने फोन पर एक वन टाइम पासवर्ड (OTP) मिलता है और OTP के साथ पंजीकरण करने के बाद वह प्लेटफार्म पर सामग्री तक पहुंच सकते हैं।
