ग्वालियर हुंडी कांड में व्यापारियों ने की डीपीओ से मुलाकात, कहा आरोपित की संपत्ति राजसात करने तलाश रहे कानूनी रास्ता

ग्वालियर. चैंबर ऑफ कामर्स व दाल बाजार व्यापारी संघ के पदाधिकारियों से जिला अभियोजन अधिकारी प्रवीण दीक्षित ने पुलिस कंट्रोल रूम में चर्चा की और उन्होंने बताया कि हुंडी का आरोपित की राजसात करने का कानूनी रास्ता तलाश किया जा रहा है। हुंडी कांड में करोड़ों रुपया गंवाने वाले व्यापारी पैसे की वापसी के लिए पिछले डेढ़ महीने से संघर्षरत है। करोड़ों रुपयों के ठगी के मुख्य आरोपित आशु उर्फ आशीष गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद पुलिस केवल दो लाख रुपये बरामद कर पाई।

आरोपित की संपति राजसात करने का कानूनी रास्ता तलाशा जा रहा
आरोपित 40 करोड़ से अधिक राशि क्रिकेट मैच के सट्टे में हारने का हिसाब कागजों पर देकर न्यायिक हिरासत में जेल चला गया। एएसपी राजेश दंडौतिया ने बताया कि चैंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष विजय गोयल, मानसेवी सचिव प्रवीण अग्रवाल की मौजदूगी से जिला अभियोजन अधिकारी प्रवीण दीक्षित से व्यापारियों से बात कराई। व्यापारियों ने डीपीओ को बताया कि अब तक पुलिस ने हुंडी कांड के आरोपित की संपति राजसात नही की है। डीपीओ ने बताया कि आरोपित की संपति राजसात करने का कानूनी रास्ता तलाशा जा रहा है, ताकि कार्रवाई कानूनी रूप से पुख्ता हो सके। एएसपी ने बताया कि हुंडी कांड में एसआइटी पहले से गठित है।

व्यापारियों की दूसरी मांग आरोपित के पिता नत्थू लाल गुप्ता, पत्नी व क्रिकेट मैच के सटोरिये मोनू गुप्ता को गिरफ्तार करने की थी। उन्हें आश्वासन दिया है कि किसी भी आरोपित को छोड़ा नहीं जाएगा। पुलिस सभी को गिरफ्तार करेगी और इस मामले से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े आरोपित की पहचान कर न केवल उन्हें नामजद किया जाएगा और उन्हें पकड़ा भी जाएगा। बैठक में चैंबर के कोषाध्यक्ष बंसत अग्रवाल, दाल बाजार व्यापारी संघ के अध्यक्ष गोकुल बंसल, मनीष बांदिल, दिलीप पंजवानी व संजय साहनी के अलावा क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी डीपी गुप्ता व कोतवाली थाना प्रभारी राजीव गुप्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *