नवागत कुलसचिव सुशील मंडेरिया मॉर्निंग वॉकरों ने किया सम्मान

ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय में बेहतर कार्य को लेकर परिसर स्थित श्रीश्री हनुमान जी मंदिर पर नवागत कुलसचिव सुशील मंडेरिया का मॉर्निंग वॉकर (सुबह की सैर) करने वालों की ओर से सुबह शॉल श्रीफल और बड़ी माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर कुलसचिव सुशील मंडेरया ने संबोधित करते हुए कहा कि सुबह -शाम की सैर करने वालों के लिये बेहतर कैम्पस उपलब्ध कराने के प्रयास प्रांरभ कर दिये गये है। पीने के लिये आरओ वाटर, साफ सुथरा शौचालय और संगीत की व्यवस्था की जायेगी।
कुलसचिव सुशील मंडेरिया का स्वागत करने वालों में डॉ. राजकुमार तिवारी, डॉ. राजेश गुप्ता, मिथिलेश यादव, डॉ. मनमोहन, हरीश मेवाफरोश, हीमेश दंडोतिया, जगदीश अरोरा, अजीत जैन, संजय सक्सैना, आदि लोग उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजकुमार तिवारी और आभार महेश झा ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *