ग्वालियर में एफओसी वाहन चालक हड़ताल पर, साइकिल पर नसैनी लगाकर सुधारे फॉल्ट

ग्वालियर. फॉल्ट व ट्रिपिंग होने पर उपभोक्ताओं के कॉल पर बिजली सुधार के लिए आने वाले एफओसी वाहन चालक शनिवार को हड़ताल पर चले गए और चार पहिया वाहनों को कार्यालयों में खड़ा कर दिया। इससे शनिवार को बिजली सुधारने की व्यवस्था गड़बड़ा गई और लाइन स्टाफ को पहले की तरह साइकिल पर नसैनी लगाकर जगह-जगह बिजली सुधारने जाना पड़ गया।

पूरा विवाद एमडी कार्यालय से आए एक सर्कुलर की वजह से हुआ
दरअसल यह पूरा विवाद बिजली कंपनी के एमडी कार्यालय से आए एक सर्कुलर की वजह से हुआ। इस सर्कुलर में बताया गया कि बिजली कंपनी में वर्तमान में जितने भी चार पहिया वाहन एफओसी के कार्य के लिए लगाए गए है, 1 अप्रैल से इन सबको हटा दिया जाए। किसी का भी एक्सटेंशन न किया जाए इसके कारण वाहन चालक नाराज हो गए और वह शनिवार को हड़ताल पर चले गए इसके बाद ग्वालियर रीजन के मुख्य महाप्रबंधक राजीव गुप्ता ने एमडी गणेश शंकर मिश्रा से बात की। उनको स्थिति के बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी वाहन को नहीं हटा रहे है तो वाहन चालकों को काम पर वापस आने के लिए समझाया जाए। मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि हड़ताल को लेकर वाहन चालकों ने कोई पूर्व सूचना नहीं दी है। बिना सूचना हड़ताल पर जाना नियम विरुद्ध है। अगर रविवार को सभी वाहन चालक काम पर नहीं लौटते है तो उनके खिलाफ कार्रवाई करेंग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *