दूल्हा-दुल्हन के पीछे रखे बैग में रखे जेवर व कैश चोरी

ग्वालियर. झांसी रोड थाना क्षेत्र के प्रतिष्ठित संगम वाटिका में सामने है जहां दूल्हा दुल्हन के साथ फोटो सेशन करा रहे हर्ष बंसल का बैग एक शातिर नवयुवक ने बड़ी होशियारी से उड़ा दिया। घटना के वक्त फोटो खिंचवाने की मुद्रा में एक नवयुवक स्टेज पर चढ़ा और वहां हर्ष बंसल जब दूल्हा दुल्हन के साथ खड़े हुए थे तभी उनके पीछे रखा बैग इस युवक ने गायब कर दिया ।

बैग में डेढ़ लाख रुपए व 1 लाख रुपए की ज्वेलरी रखी हुई थी
इस घटना के सीसीटीवी फुटेज में यह लड़का बैग उठाकर मैरिज गार्डन से बाहर निकलता हुआ कैद हुआ है। लेकिन चेहरे पर मास्क लगाने के कारण उसकी शक्ल साफ तौर पर नजर नहीं आ रही है। वह काले कपड़े पहने हुए हैं और उसकी उम्र लगभग 25 साल के आसपास बताई गई है। बैग में डेढ़ लाख रुपए नगद और 1 लाख रुपए की ज्वेलरी रखी हुई थी ।जब हर्ष बंसल को दूल्हे की कुर्सी के पीछे रखा बैग नहीं दिखा तो उन्होंने आसपास उसकी तलाश की।

पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी
पूरा माजरा समझते ही उन्होंने चोरी की शिकायत अज्ञात नव युवक के खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस ने संगम वाटिका के सीसीटीवी कैमरों के अलावा आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालना शुरू किया है। जिसमें वह संदिग्ध युवक के आने जाने की तस्वीरें कैद हुई हो। यह युवक किसके साथ किस गाड़ी में बैठ कर गया है पुलिस का पता लगा रही है ।ताकि इस रैकेट का भंडाफोड़ हो सके। खास बात यह है कि पिछले एक पखवाड़े में ही शादी समारोह में आयोजित कार्यक्रमों में यह तीसरी घटना है जिसमें लाखों का माल उड़ाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *