Congress-हजीरा सब्जीमंड़ी उजाडने के विरोध में सात घंटे चला कांग्रेस का उपवास

ग्वालियर। Congress के आव्हान पर हजीरा सब्जी मण्डी से हटाई गई मण्डी व ठेला व्यवसायी एवं छात्र नेताओं पर दर्ज किये फर्जी मामले के विरोध में फूलबाग स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष 7 घण्टे का उपवास धरना कार्यक्रम चला। गांधीवादी तरीके से जन आन्दोलन आगे भी करने का संकल्प लिया। लम्बे अर्से के बाद कांग्रेस पार्टी का उपवास कार्यक्रम आन्दोलन उत्साह पूर्ण एकजुट नजर आया। रघुवती राघव, राजाराम पतित पावन सीताराम का भजन भी पुरूष व महिलाओं ने साथ गाया। महिलाओं भी अधिक संख्या में मौजूद रही। महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल के समक्ष धरना उपवास सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चला।
उपवास धरना आन्दोलन को सम्बोधित करते हुये कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि विधायक डॉ. सतीश सिकरवार के सुझाव पर लम्बे अन्तराल के बाद इस तरह का उपवास धरना आन्दोलन हुआ है। इतनी बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं की भागीदार इस बात का प्रतीक है कि कांग्रेस का हर कार्यकर्त्ता भाजपा की गरीबों पर की जा रही दमनात्मक कार्यवाही के खिलाफ होकर एकजुट होकर खड़ा है। उन्होंने पूछा कि 70 साल पुरानी हजीरा सब्जी मण्डी को मंत्री के इशारे पर उजाड़ दिया गया है, जो बर्दाश्त योग्य नही है। कांग्रेस पार्टी भाजपा की दमनकारी नीतियों के खिलाफ सड़क पर संघर्ष जारी रखेगी। कांग्रेस के जो कार्यकर्त्ता गरीबों की लड़ाई लड़ रहे थे उन पर झूठे मुकदमें दर्ज कर दिये है। कांग्रेस पार्टी इस तरह के दमन से ड़रने वाली नही है। हर गांधीवादी तरीके से विरोध करते रहेगें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संकल्प और विष्वास पर खरे उतरे है।
विधायक डॉ. सतीष सिकरवार ने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार गरीबों की लड़ाई लड रही है। सब्जी और ठेले वालों को धकेल कर इंटक मैदान भेज दिया है। उनका रोजगार प्रभावित हो रहा है। डॉ. सिकरवार ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नही होगा।
इस मौके पर प्रवीण पाठक विधायक महासचिव सुनील शर्मा, कृष्णराव दीक्षित, इब्राहिम पठान, राकेश गुर्जर श्रीमती सुनीता तोमर, आदित्यसिंह सिकरवार, पोहप धमेन्द्र शर्मा, गौरव शर्मा, महेन्द्र शर्मा, सहित बडी संख्या में कांग्रेसजन उपवास पर बैठे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *