हिजाब वाली महिला ने बीच सड़क पर ड्राइवर को जड़ा थप्पड़

भोपाल. भारत टॉकीज चौराहे पर महिला ने कार ड्राइवर को थप्पड़ जड़ दिया। कार के आगे के कांच पर पुलिस लिखा हुआ था। कार महिला की स्कूटी से टच हो गई थी। गुस्से में महिला ने बीच रोड ही कार को रुकवा लिया। कार ड्राइव कर रहा युवक बाहर निकलकर आया। महिला ने पहले तो उसे धक्का दिया, इसके बाद पुलिस के सामने ही तमाचा जड़ दिया।

ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर मलखान सिंह ने बताया कि मामला शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे भारत टॉकीज चौराहे के पास का है। तीन महिलाएं सड़क किनारे वाहन को रोकने का इशारा कर रही थीं। कार ( MP04EC6593) चला रहे युवक को लगा कि महिलाएं उसे रुकने के लिए कह रही हैं। वह कार सड़क किनारे लगाने लगा। तभी वहां से गुजर रही महिला की स्कूटी से उसकी कार टच हो गई। महिला गिरने से बची। पुलिस ने दोनों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। दोनों ओर से शिकायत नहीं की गई है।

ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि कार ड्राइवर और महिला ने अपने नाम नहीं बताए। कार के कांच पर पुलिस लिखा हुआ था। परिवहन विभाग की वेबसाइट में कार में लिखे रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर कार सुखराम सिंह के नाम से रजिस्टर्ड है। सुखराम का पता- मकान-181 मेन रोड इब्राहिम गंज वार्ड-17 हमीदिया रोड लिखा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *