IPL मेगा ऑक्शन के दौरान बड़ी घटना

बेंगलुरु. आईपीएल मेगा ऑक्शन के दौरान बड़ी घटना घटित हुई। पूरी नीलामी की एंकरिंग कर रहे ह्यूज एडमीड्स अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। ब्रिटेन के रहने वाले ह्यूज को मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया है। ऑक्शन को तुरंत रोक दिया गया है।

2500 ऑक्शन करा चुके हैं ब्रिटेन के ह्यूज
ब्रिटेन के रहने वाले ह्यूज फाइन आर्ट, क्लासिक और चैरिटी के ऑक्शन एक्सपर्ट हैं। वह 35 साल से भी लंबे समय से ऑक्शन करा रहे हैं और अब तक दुनिया भर 2500 से ज्यादा ऑक्शन करा चुके हैं। वह चैरिटी ऑक्शन के लिए दुबई, हॉन्गकॉन्ग, कैसाब्लांका, न्यूयॉर्क, मुंबई, मोंटे कार्लो, लॉस एंजिल्स और टोक्यो सहित 30 से अधिक शहरों में जा चुके हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *