ग्वालियर में कोविड के नियमों का पालन कराने के लिए बढ़ा दी परीक्षा केंद्रों की संख्या

ग्वालियर. माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं व 12वीं की वार्षिक परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हो रही है। कक्षा 10वीं के लिए शहर में 75 केंद्र बनाए है जहां 29004 परीक्षा देने के लिए पहुंचेंगे। वहीं 12वीं के लिए तय 94 केंद्रों पर 21158 विद्यार्थी परीक्षा देंग। विद्यार्थियों से कोविड के नियमों का पालन कराने के लिए इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या में वृद्धि की गई है। इनमें 41 परीक्षा केंद्र संवेदनशील और 6 केंद्र अति संवेदनशील श्रेणी में रखे गए है। यहां विशेष सतर्कता बरती जाएगी। अतिसंवेदनशील व संवेदनशील केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी और परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को वीडियो बनाया जाएगा।

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा गठित किए गए उड़नदस्ते भी सक्रिय रहेंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर फर्नीचर, पेयजल, टायलेट जैसी सुविधाएं दुरस्त की जा चुकी हैं। केंद्रों पर संक्रमित या फिर संक्रमण के लक्षण वाले विद्यार्थियों के लिए आइसोलेशन रूम तैयार किए जा रहे हैं। परीक्षा के दौरान केंद्रों को हर रोज सैनिटाइज किया जाएगा। विद्यार्थियों को प्रवेश्ा देने से पहले उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। मास्क सभी के लिए अनिवार्य रहेंगे। परीक्षा केंद्र के बाहर भीड़ के एकत्रित होने पर प्रतिबंध रहेगा। सड़क मार्ग से दसवीं व बाहरवीं के पेपर पद्मा विद्यालय में शनिवार शाम तक पहुंच जाएंगे। यहां विश्ोष सुरक्षा और निगरानी में पेपर रखे जाएंगे। केंद्रों पर पेपर का वितरण्ा 14 और 15 फरवरी को किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *