राज्य में बुधवार तक बंद रहेंगे 11वीं और 12वीं के स्कूल-कॉलेज, 3 शहरों में पुलिस का फ्लैग मार्च

कर्नाटक. हिजाब विवाद के कारण राज्य के 11वीं और 12वीं के स्कूल और कॉलेज बुधवार तक बंद रहेंगे। कर्नाटक सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की है कि कक्षाएं बंद रहेंगी क्योंकि हाईकोर्ट सोमवार को हिजाब प्रतिबंध को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई जारी रखेगा।

इधर इस मामले को लेकर बढ़ते तनाव के बीच 3 शहरों में पुलिस के जवान फील्ड में उतार दिए गए है। शुक्रवार शाम को पुलिस के दंगा नियंत्रण बलों के जवानों ने तीन शहरों उड्डपी, चित्रदुर्गा और डोडाबल्लापुरा में फ्लैग मार्च किया। इससे पहले शुक्रवार सुबह इस विवाद में दखल देने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया। शीर्ष कोर्ट ने कहा है कि सही वक्त आने पर वो इस मामले को देखेगी।

कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश के एक दिन बाद निकला फ्लैग मार्च
हिजाब विवाद के कारण सबसे ज्यादा तनाव में चल रहे तीन शहरों में फ्लैग मार्च कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले के एक दिन बाद निकाला गया। गुरुवार को हाईकोर्ट ने स्कूल-कॉलेजों में फिलहाल धार्मिक पहचान वाले कपड़े, चाहे वह भगवा शॉल हों या हिजाब, नहीं पहनने का अंतिरम आदेश जारी किया था। तीन जजों वाली हाईकोर्ट बेंच ने कहा- हम जल्द से जल्द फैसला सुनाएंगे, लेकिन शांति कायम करना जरूरी है। कोर्ट इस मामले में सोमवार को अगली सुनवाई करेगा। मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पहले कहा कि हम देखेंगे कि हिजाब पहनना मौलिक अधिकार है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *