पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा ने किया याद

ग्वालियर पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को ग्वालियर में दीनदयाल नगर गेट स्थित पं. उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा ने समर्पण निधि संग्रह अभियान की शुरूआत की। इस अवसर पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर दीनदयाल उपाध्याय का भावभीनी स्मरण किया।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा उनके विचार को हम सब कार्यकर्ताओं को हमारे आचार-विचार में उतारना है। पं उपाध्याय जी के अंत्योदय के सपने का साकार करना है हम सबको पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए संगठनात्मक रूप से निरंतर कार्य करना है। कार्यक्रम पश्चात् समर्पण निधि संग्रह के रसीद कट्टे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को वितरित किए। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर भदौरिया एवं आभार मंडल अध्यक्ष हरिओम झा ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह, प्रदेश मंत्री मदन कुशवाह, पूर्व मंत्री ध्यानेंद्र सिंह, पूर्व साडा अध्यक्ष जयसिंह कुशवाह, अशोक शर्मा, आशीष प्रताप राठौर, अशोक जादौन, कनवर मंगलानी, रेखा धोलाखंडी, हरीश मेवाफरोश,, जण्डेल गुर्जर, डॉ अशोक राजपूत, महेश खत्री, फैजल अली काजमी, यश शर्मा, छोटे सिंह तोमर, अजीत घुरैया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *