ग्वालियर को रफ्तार देने दो रूट पर दौड़ेगी मेट्रो

ग्वालियर. ग्वालियर में 15 किलोमीटर के नैरोगेज ट्रैक पर लाइट मेट्रो ट्रेन चलाने के लिए मप्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने काम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान (व्यापक गतिशील योजना) तैयार करने पर काम शुरू कर दिया है। आगामी अप्रैल माह में सर्वे एजेंसी इसकी रिपोर्ट कॉर्पोरेशन के पास सबमिट कर देगी इसके बाद फिजिबिलिटी सर्वे और डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर ग्वालियर में मेट्रो ट्रेन चलाने की कवायद शुरू की जाएगी। नैरोगेज ट्रैक पर मेट्रो चलाने के लिए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने भी निर्देश जारी किए है। वहीं हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शहर में प्रस्तावित 14.7 किमी लंबी एलिवेटेड रोड के ऊपर मेट्रो चलाने की संभावनाएं तलाशने के लिए कहा है।

एलिवेटेड रोड के ऊपर भी मेट्रो ट्रेन चलाने के लिए संभावनाएं तलाशी जा रही
प्रदेश के भोपाल और इंदौर के बाद ग्वालियर शहर में भी मेट्रो ट्रेन दौड़ाने की कवायद तेज होती जा रही है। इसके लिए जनप्रतिनिधि भी अपनी ओर से पूरी जोर-आजमाइश कर रहे हैं। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने शहर के अलग-अलग वर्गों से आए प्रस्ताव के आधार पर बंद हो चुकी नैरोगेज ट्रेन के ट्रैक पर सिटी ट्रेन चलाने के लिए प्रयास किए। इस आधार पर मप्र मेट्रो रेल कार्पोरेशन ने मोबिलिटी प्लान तैयार करना शुरू कर दिया है। वहीं शहर में स्वर्ण रेखा नदी पर 829 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली एलिवेटेड रोड के ऊपर भी मेट्रो ट्रेन चलाने के लिए दोबारा संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *