Gwalior- एलिवेटेड रोड के लिये पहले चरण का काम शुरू

ग्वालियर. स्वर्ण रेखा नदी पर प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के लिये पहले चरण का काम शुरू करने के लिये तय किये गये रूट एरिया में अब सीमांकन का काम शुरू होगा। इससे पता किया जायेगा कि लक्ष्मीबाई समाधि स्थल के पास से ट्रिपल आईटीएम शर्मा फॉर्म रोड तक प्रस्तावित इस एलिवेटेड रोड के रूट में जहां नदी के अधिक घुमाव-मोड़ आ रहे हैं।
यहां पर फ्लाईओवर के पिलर किस तरह और कहां खड़े किये जायेंगेए क्योंकि कई ऐसे प्वाइंट है जहां अधिक घुमाव होने की वजह से एलिवेटेड फ्लाई ओव के टर्न में परेशानी आयेगी पहले भी लोक निर्माण विभाग का सेतु संभाग इस रूट के कुछ मकान एवं दूसरे निर्माणों को नोटिस दे चुका है।
सेतु संभाग लोक निर्माण विभाग के प्रभारी कार्यपालन यंत्री जीवी मिश्रा के मुताबिक ट्रिपल आईटीएम से लक्ष्मीबाई समाधि स्थल तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के लिये विभागीय स्तर पर कार्यवाही चल रही है। रूट एरिया का सर्वे कर टर्न प्वाइंटए पिलर प्वाइंट के साथ अतिक्रमण भी चिन्हित करेंगे। जिससे जल्द ही इस प्रोजेक्टर पर काम शुरू किया जा सके।
406 करोड़ रूपये मंजूर 40 करोड़ रूपये का रहेगा इंतजार
पहले चरण में यह फ्लाईओवर 6ण्5 किमी लम्बा बनाया जायेगा जिसमें 447 करोड़ रूपये खर्च आयेगा और केन्द्र सरकार ने दिसम्बर में इस फ्लाईओवर के लिये 406 करोड़ रूपये स्वीकृत किये जा चुके है। सेतु संभाग ने राज्य सरकार को पत्र भेजकर इसकी बाकी 40 करोड़ रूपये की भी स्वीकृति मांगी है जिस पर अभी फैसला नहीं हो पाया है।
एलिवेटेड रोड़ 4 लेन बनाया जायेगा। शहर में यह एलिवेटेड रोड 2 चरणों में करीब 17 किमी लम्बा बनेगा। जो गिरवाई पुलिस चौकी के पास से हनुमान बांधए जनकगंजए छप्परवाला पुल से लक्ष्मीबाई समाधि और वहां से रानी पुरा होते हुए ट्रिपल आईटीएम तक बनाया जाना है। पहले चरण में इसका काम लक्ष्मीबाई समाधि से ट्रिपल आईटीएम तक होगा।

यहां अधिग्रहित होगी निजी जमीन

लक्ष्मीबाई समाधि के पीछे और खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास स्वर्ण रेखा से सटकर बने लोगों के मकान फ्लाईओवर और एलिवेटेड रोड की राह में समस्या बनेंगे इसलिए यहां निजी जमीन अधिग्रहित हो सकती है।

मकान बना रहे लोगों को काम रोकने नोटिस जारी किए हैं

एलिवेटेड रोड के रूट में कई स्थान ऐसे हैं जहां स्वर्ण रेखा नदी के मोड़ ज्यादा टेढ़े हैं। ऐसी स्थिति में वहां से फ्लाईओवर को खेत व दूसरी जमीन से निकाला जाएगा। इसके लिए जमीन अधिग्रहित की जाएगी। इस रूट पर बन रहे कुछ मकानों को काम रोकने के लिए नोटिस भी जारी कर दिए गए हैं।  मोहर सिंह जादौन, कार्यपालन यंत्री/ सेतु संभाग पीडब्ल्यूडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *