दिनदहाड़े गार्ड की हत्या कर ATM कैश वैन में से 40 लाख ले उड़े बदमाश

जबलपुर. बदमाशों ने दिनदहाड़े गार्ड की हत्या कर एटीएम कैश वैन से 40 लाख रुपए लूट लिए। बाइक सवार बदमाशों ने कैश वैन के ड्राइवर और 3 गार्डों को गोली मारी फिर रुपए से भरा बक्सा लेकर फरार हो गए। वारदात में एक गार्ड की मौत हो गई वहीं बाकी तीनों घायल है।

लूट की ये वारदात दोपहर करीब 2.45 बजे की है। कैश वैन गोरा बाजार क्षेत्र के तिलहरी स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम में पैसे भरने गई थी। एटीएम एक दीवार की आड़ में है, इसी का फायदा बदमाशों ने उठाया। उन्होंने गार्ड्स और ड्राइवर पर फायरिंग की और रुपए लेकर भाग गए। इधर वारदात की जानकारी मिलने पर गोरा बाजार पुलिस समेत बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। वारदात के बाद घायलों को निजी अस्पताल भिजवाया गया, जहां एक गार्ड ने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *