डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की पैरोलभक्त बोले- बाबा जिसे कहेंगे, उसे ही थोक में वोट देंगे

नई दिल्ली. दुष्‍कर्म और हत्‍या के केस में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कोर्ट ने डेरा प्रमुख को राहत देते हुए 21 दिन की फरलो दे दी है। बताया जा रहा है कि गुरमीत रोहतक की सुनारिया जेल में है। यहां बाहर निकलते ही वो सबसे पहले सिरसा स्थित अपने डेरा पर जाएगा। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिरसा डेरे पर पुलिस की निगरानी में रहेगा। इसके साथ ही सोमवार को जेल के आसपास पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी। पुलिस की निगरानी में रामरहीम को जेल से डेरे पर ले जाया जाएगा।

इससे पहले राम रहीम अलग-अगल कारणों के चलते गुरमीत को पैरोल तो मिली है, लेकिन फरलो पहली बार मिली है। वह भी 21 दिन की है। राम रहीम को फरलो देने को लेकर कई चीजों से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल डेरा प्रमुख गुरमीत को मिली 21 दिन की फरलो को पंजाब विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। गुरमीत जेल में रहते हुए पहली बार सिरसा स्थित डेरा पहुंचेगा। सिरसा डेरे में भी अनुयायियों का जुड़ना शुरू हो गया है। पंजाब में चुनाव के बीच गुरमीत के बाहर से चर्चाएं भी तेज हो गई हैं, वो अपने अनुयायियों को किसी खास दल को वोट डालने के लिए प्रेरित कर सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *