कमलनाथ के नजदीक पहुंचने की होड़ में धक्का मुक्की में गिरे अशोक सिंह

ग्वालियर. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ विशेष विमान से 5.55 बजे विमानतल पर पहुंचे और 9.35 बजे वह शहर में रहे। वह धरना स्थल पर 6.52 बजे पहुंचे और 7.2 बजे तक वहां रहे। जब वह धरने से उठे तक कार्यकर्ताओं के कमलनाथ के नजदीक पहुंचने की होड़ में जमकर धक्का-मुक्की हुई और इस धक्का-मुक्की में अशोक सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता भी खुद को गिरने से नहीं बचा सके।

वहीं युवक कांग्रेस नेता विक्रांत भूरिया सुबह भोपाल से आए अभय तिवारी, प्रदेश सचिव कुलदीप शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ पुतला जलाने पर गिरफ्तार किए गए नेताओं के घर पहुंचे। पुरानी छावनी में शिवराज यादव के घर भी पहुंचे। शिवराज के पिता बल्ली यादव ने कहा कि मेरे बेटे और उसके साथियों के साथ थाने में अपराधियों की तरह मारपीट की गई। यह बहुत गलत है। कांग्रेस को कुछ करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *