नकली मावा की फैक्ट्री पर खाद्य विभाग की छापामार कार्यवाही, छापे में डेढ़ क्विंटल मावा और पाम ऑयल मिला
ग्वालियर. मुरैना के खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की कार्यवाही जारी है। विभाग ने डोंगरपुर लोडा नाम के गांव में छापा मार कर कार्यवाही की है। इस बीच रिफाइंड मिलाकर मावा मिलाते हुए पकड़ा गया है और इसके अलावा, वहां पॉम ऑयल भी मिलाया जा रहा था। माता-बसैया थाने पुलिस के साथ की गयी कार्यवाही से हड़कम्प मच गया है। टीम ने सैम्पल लिये हैं। थाने में फैक्ट्री संचालक के खिलाफ मिलावटी मावा तैयार करने व लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जिले भर में मावा बनाने की फैक्ट्रियां संचालित की जा रही है, इन फैक्ट्रियों में मावा तैयार किया जाता है। इस मावे में चिकनाहट के लिये रिफाइंड व पॉम ऑयल मिलाया जाता है। सपरेटा दूध से मावा तैयार किया जाता है उसकी क्रीम पहले ही निकाल ली जाती है।

कढ़ाई में बनाते हुए मिले
फैक्ट्री के भीतर कढ़ाईयों में मावा तैयार किया जा रहा था यह मावा सपरेटा दूध से बनाया जा रहा था, पहले दूध को मशीन में डालकर उसकी क्रीम निकाल ली जाती है और उसके बाद उसमें रिफाइंड व पाम ऑयल मिलाकर उस सपरेटा दूध का मावा बनाया जाता है।

टीम देखकर फैक्ट्री मालिक के उड़े होश
फैक्ट्री में जैसी ही पुलिस के साथ अफसर पहुंचे, तो फैक्ट्री में मौजूद लोगों के होश उड़ गए। अधिकारियों ने जब वहां देखा, तो डलियों में मावा रखा था। एक कमरे में मावा रखा था। एक बाल्टी में रिफाइंड रखा था। मौके पर पाम ऑयल भी मिला। जब मावा बनाने वालों से पूछा कि इस रिफाइंड व पॉम ऑयल का क्या काम है, तो वह चुप रह गए। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद मावा को खाकर देखा तो पाया कि उसमें रिफाइंड व पाम ऑयल मिला था। जब मावा को तौलकर देखा, तो डेढ़ क्विंटल मावा मिला है।
