हजीरा में कमलनाथ का रोड शो, सब्जी बेचने वाली महिलाओं ने कहा हम आपके साथ

ग्वालियर. हजीरा सब्जी मंडी की शिफ्टिंग के विरोध में कांग्रेस महासचिव सुनील शर्मा द्वारा शुरू किए गए आंदोलन में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, सज्जन वर्मा, जयवर्धन सिंह और राकेश चौधरी के साथ शामिल हुए। धरने को संबोधित करने के बाद कमलनाथ सब्जी कारोबारी महिलाओं से मिले और उन्हें न्याय की लड़ाई में पूरी प्रदेश कांग्रेस साथ होने का भरोसा दिया।

हजीरा चौराहे से इंटक मैदान तक रोड शो
इसके बाद कमलनाथ ने हजीरा चौराहे से इंटक मैदान तक रोड शो किया। इसमें कमलनाथ की कार के सारथी विधायक प्रवीण पाठक बने। तीनों पूर्व मंत्री कार में बैठे थे और सुनील शर्मा कार के पीछे के गेट पर खड़े थे। इस दौरान पुलिस ने कुछ स्थानों पर ट्रैफिक रोक दिया था, हालांकि रोड शो के कारण लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। धरना स्थल पर पूर्व मंत्री राकेश चौधरी ने आरएसएस को कोसा और कहा कि इसके नेता स्वाधीनता आंदोलन में शामिल नहीं हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *