JCI बसंत पंचमी महोत्सव एवं सूर्य आराधना, ज्ञान और विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा
ग्वालियर जेसीआई ग्वालियर सुरभि द्वारा ज्ञान और विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा के पावन पर्व पर बसंत पंचमी महोत्सव एवं सूर्य आराधना का आयोजन आर्टिस्टिक हैंड्स किड्स प्लेस्कूल मे किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी प्रदेशमंत्री श्रीमती खुशबू गुप्ता, विशिष्ट अतिथि पेट्रोन जेसीआई सीनेटर रितिका गुप्ता, जज श्रीमती मंगला केलकर उपस्थित रही। कार्यक्रम मे सदस्यों द्वारा येल्लो थीम को फोलो किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत सुबह 9 बजे सदस्यों ने सूर्य को कलश द्वारा अर्क देकर सूर्य अराधना की एवं कलश सजाओ प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। इसके पश्चात सदस्यों द्वारा 151 पौधों का वितरण स्कूल स्टाफ एवं विद्यार्थियों के अभिभावकों और आसपास रहने वाले निवासियों को किया गया। भारतीय संस्कृति को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्रीयन पद्धति से हल्दी कुमकुम लगा करअतिथियों का स्वागत किया गया। खुशबू एवं रितिका ने माँ सरस्वती जी की विधिवत पूजा अराधना की।
इसके पश्चात मीठे एवं नमकीन व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं की विजेता रही जेसी माधुरी गुप्ता, जेसी शीतल गर्ग, जेसी प्रतिभा गुप्ता, जेसी राखी सिजेरिया । विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका जेसी पूर्णिमा पटवर्धन रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेसी वंशिका राजवाड़े ने की एवं आभार जेसी पिंकी गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे जेसी गुंजन मित्तल, जेसी नीतू गुप्ता, जेसी रेनु गर्ग, जेसी प्रियंका कलाजंग, जेसी नीलम गुप्ता, जेसी कृष्णा मित्तल ,जेसी बरखा नामदेव, जेसी प्रियंका पवार, जेसी प्रियंका कलाजंग, जेसी जिज्ञासा, जेसी रचना सिंह, जेसी शीतल , जेसी इंदिरा गुप्ता, जेसी नेहा अग्रवाल, जेसी नीलम अग्रवाल ,जेसी अनीता गुप्ता आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी संस्था की पी आर ओ जेसी मोनिका शर्मा एवं जेसी दिपिका विटवेकर ने दी।
