प्रकृति का सौंदर्य बसन्त, मानव जीवन का सौंदर्य सन्त – ढोलीबुवा महाराज
ग्वालियर बसन्त पंचमी के उपलक्ष्य में राजयोगी सन्तश्री 1008 महीपति नाथ ढोलीबुवा मठ में बसन्तोत्सव मनाया गया। प्रातः सरस्वती पूजन भोग आरती के पश्चात शाम को रंग-गुलाल लगाकर एवं बसन्त के पदों का गायन सन्तश्री सच्चिदानंद नाथ ढोलीबुवा महाराज द्वारा किया गया।
सन्तश्री ने बसन्त एवं सन्त दोनों की तुलनात्मक व्याख्या
बसन्त जैसे बहार का घोतक है वैसे ही सन्त उद्धार के घोतक है बसन्त जब आता है तब अपने साथ बहार लाकर प्रकृति के सौंदर्य को निखरता है इन्ही वचनों से सन्तश्री ने बसन्त एवं सन्त के महत्व को बताया। कार्यक्रम का संचालन अंशुमान सेंगर ने किया। रात्रि आरती,मंत्र पुष्प एवं प्रसाद वितरण के बाद बसन्तोत्सव कार्यक्रम का समापन हुआ।
