लता मंगेशकर की हालत बेहद नाजुक

मुंबई. स्वर कोकिला लता मंगेशकर की हालत बेहद गंभीर हो गई है और उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें 8 जनवरी को मुुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 92 साल की लता तभी से आईसीयू में है। अस्पताल के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। लता की तबीयत का हाल जानने के लिए बहन आशा भोसले और भाई र्हदयनाथ मंगेशकर भी हॉस्पिलट पहुंचे है। करीब दो घंटे तक अंदर रहने के बाद दोनों ने कहा आप सभी लोग दीदी के लिए दुआ करें।

सुप्रिया सुले और राज ठाकरे ने ली तबीयत की जानकारी
लता जी का तबीयत बिगड़ने की खबर सुनकर देर शाम केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल, महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे भी हॉस्पिटल पहुंची हैं। वहीं दोपहर में शरद पवार की बेटी और एनसीपी लीडर सुप्रिया सुले भी स्वर कोकिला की तबीयत जानने हॉस्पिटल पहुंची थी। इससे पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के मुखिया राज ठाकरे हॉस्पिटल पहुंचे थे।

अग्रेसिव थैरेपी पर हैं लताजी
लता जी का इलाज कर रहे डॉ प्रतीत समदानी ने शाम 4 बजकर 45 मिनट में दिए अपने बयान में कहा कि लता जी अभी ICU में ही हैं और उन्हें अग्रेसिव थैरेपी दी जा रही है। डॉक्टर्स की एक टीम 24 घंटे उनकी निगरानी कर रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *