MP में टला नहीं कोरोना का खतराः CM शिवराज ने की समीक्षा, पाबंदियां बरकरार रहेंगी

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सुबह 11 बजे कोरोना संक्रमण की समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रदेशभर की स्थिति का आकलन किया गया। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी आने लगी है, इसको लेकर कोरोना की रोकथाम के लिए लगाई गई पाबंदियों पर चर्चा की गई। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने बताया कि पाबंदियों को लेकर दोबारा रिव्यू किया जाएगा। इससे पहले एक्सपर्ट की राय ली जाएगी, फिर सीएम शिवराज बैठक लेंगे।

सीएम शिवराज के निर्देश पर प्रदेश में 1 फरवरी से कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूल खोल दिए है। इसके बाद आंगनबाड़ी केंद्रों को भी खोल दिया गया है। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने सभी कलेक्टर्स को निर्देश जारी कर दिए है। प्रदेश सरकार ने संकेत दिए है कि यदि कोरोना को लेकर यही स्थिति बनी रही तो पाबंदियां जल्द ही कम की जा सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *