पीडि़त व्यापारियों के साथ चेंबर का प्रतिनिधि मंडल मिला ऊर्जा मंत्री से, बोले सीएम से बात करूंगा, एएसपी बोले जल्द गिरफतारी होगी सट्टा किंग मोनू सटोरिया-राजेश दण्डोतिया

ग्वालियर. हुण्डी दलाल आशु गुप्ता के साथ सह अभियुक्त सट्टा किंग मोनू डबरा के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया है। सहअभियुक्त माधवनगर निवासी रीतेश गुप्ता उर्फ मोनू डबरा की समस्त खातों की बैंकों स्टेटमेंट निकलवाने और आरोपी और उसके परिजनों के नाम से जो संपत्ति ग्वालियर और डबरा में हैं। इस संबंध में स्थानीय पुलिस सहयोग नहीं कर रही है। फरियादियों ने अपने अभिभाषक के माध्यम से मध्यप्रदेश के महानिदेशक विवेक जौहरी, एसएसपी अमित सांघी, टीआई कोतवाली से शिकायत दर्ज कराई है।
शहर के व्यापारियों के हुण्डी दलाल/प्रोमेसरी नोट दलाल आशीष गुप्ता करोड़ों रूपये लेकर फरार हो गया है। लम्बे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर है इस मामले में पुलिस को जानकारी दी गयी है कि वह रीतेश गुप्ता उर्फ मोनू डबरा निवासी डबरा, ग्वालियर से सट्टे के करोड़ों रूपये हार गया है। आशीष गुप्ता के पुलिस की पकड़ में आने के बाद पुलिस ने मोनू डबरा की गिरफ्तारी के लिये कोई प्रयास नहीं किया है क्योंकि रीतेश गुप्ता उर्फ मोनू एक प्रभावशाली एवं राजनैतिक पहुंच रखने वाला व्यक्ति है। जिस वजह से पुलिस आज तक उसे गिरफ्तार नहीं कर पायी है और न ही फरारी के दौरान ग्वालियर पुलिस द्वारा कोई इनाम घोषित नहीं किया गया है।

पीडि़त व्यापारियों के साथ ऊर्जामंत्री से मिले चेम्बर पदाधिकारी
चेम्बर के अध्यक्ष विजय गोयल, सचिव प्रवीण अग्रवाल शाम 4 बजे पीडि़त व्यापारियों को पैसे वापिस मिल सकें और सट्टा किंग मोनू डबरा की गिरफ्तारी हो इसके लिये ऊर्जामंत्री प्रधुम्नसिंह तोमर से मुलाकात की। इस मौके पर चेम्बर के प्रतिनिधि मण्डल को ऊर्जामंत्री ने आश्वासन दिया है मैं इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और डीजीपी विवेक जौहरी से बात करूंगा इस बात का प्रयास करूंगा कि पीडि़त व्यापारियों पैसे जल्द से जल्द वापिस मिले और मोनू डबरा के अलावा और भी सटोरियों की गिरफ्तारी हो। इसके पीछे चाहे कितना ताकतवर इंसान हो।
व्यापारियों पैसे जल्द से जल्द वापिस मिले और मोनू डबरा के अलावा और भी सटोरियों की गिरफ्तारी हो। इसके पीछे चाहे कितना ताकतवर इंसान हो। इस मौके पर पीडि़त व्यापारी मनीष बांदिल, नंदलाल जैसवानी सहित 15 पीडि़त व्यापारी मौजूद रहें।
कौन है सट्टा किंग मोनू
डबरा से संबंध रखने वाला मोनू डबरा सट्टा किंग के नाम से प्रख्यात है। जिसकी 13 कंपनियां संचालित की जा रही है जिसके पिता डबरा में चायवाले हलवाई के नाम से जाना जाता है। एमसीएक्स, आईपीएल, सट्टा, क्रिकेट सट्टा व हुण्डी दलाल का अवैध कारोबार विगत वर्षो से किया जाकर आज अवैध व्यापार के सहारे अवैध संपत्तियां अर्जित की गयी है। रीतेश गुप्ता की करीब 13 कंपनियां भिन्न-भिन्न नामों से संचालित है। इन कंपनियों का डायरेक्टर रीतेश गुप्ता और परिवार वाले हैं।
फरियादियों की ने मांग
शिकायत में फरियादियों ने बैंक खातों को सीज कर एवं राजस्व विभाग एवं पंजीयन कार्यालय, ग्वालियर से उसके द्वारा अवैध रूप से अपने व परिवार व अपनी कंपनियों के नाम से कौन -कौन सी संपत्ति अर्जित की गयी, उक्त संपत्तियों को पुलिस व राजस्व अधिकारियों को द्वारा अटैच की जाना चाहिये एवं आरोपी की 6 माह की मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड निकलवाना चाहिये। जिससे यह पता चल सके कि आरोपी किन -किन लोगों के संपर्क में हैं। जिससे शामिल लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सके।

इन व्यापारियों ने की शिकायत
हुण्डी दलाल आशु गुप्ता और सहअभियुक्त रीतेश गुप्ता उर्फ मोनू डबरा के नाम से फरियादियों में दीपक बंसल, दिलीप पंजवानी, मायारानी जैन, सम्पत देवी गर्ग, कन्हैया मिततल, प्रीति जैसवानी एव अन्य व्यापारीगणों दालबाजार ने शिकायत दर्ज कराई है।
25 लाख की लूट के आरोपी को पुलिस पकड़ लायी, 100 करोड़ के आरोपी को छोड़ रखा है
ग्वालियर की पुलिस 25 लाख रूपये की लूट में शामिल आरोपी को तो तुरंत पकड़ लायी है आरोपी को पकड़ना तो ठीक है। लेकिन 100 करोड़ रूपये के आरोपी को छोड़ रखा है यह बात पीडि़त व्यापारियों को समझ नहीं आ रही है। व्यापारियों का तो सरकार से भरोसा उठ गया है संरक्षण देने वालों में सरकार के नेता भी शामिल और कई बड़े सटोरियों भी इसका साथ दे रहे हैं।
दिलीप पंजवानी, पीडित व्यापारी, ग्वालियर
रो-रो कर बुरा हाल है, मेरी पूरी जमा पूंजी चली गयी
मेरा 2008 में पति अमीरचंद जैन और 2018 में बेटे नीतेश जैन का स्वर्गवास हो गया मैं अकेली थी तो आगरा की चल अचल संपत्ति बेच कर मैं अपनी बेटी के पास आ गयी। मैंने पूरी पूंजी आशीष गुप्ता को दे दी जिससे ब्याज आयेगा तो मेरा जीवन -यापन और दवाईयों का खर्च चल जायेगा, रो-रोकर बुरा हाल है, बताईये में अब क्या करूं।
मायारानी जैन, 65 वर्षीय पीडि़ता
जल्द पकड़ा जायेगा सट्टेबाज
अभी तक मैरे पास 1 करोड़ 94 लाख रूपये की शिकायत है। जिसमें 4 आरोपी में हैं इनमें 3 गिरफ्तार कर लिये गये है। एक आरोपी मोनू सटोरिया फरार है जिसकी गिरफ्तारी प्रयास जारी है अभी इस संबंध में कोई ओर शिकायत करना चाहता हैं तो वह कर सकता है। पुलिस की टीमें लगी हुई आरोपी जल्द गिरफ्तार होगा।
राजेश दंडोतिया, एएसपी क्राइम
