JCI- लोकल ऑर्गेनाइजेशन गवर्निंग बोर्ड मीटिंग में आगामी कार्यक्रमों की चर्चा हुई
ग्वालियर JCI ग्वालियर सुरभि द्वारा होटल में एलजीबी मीटिंग का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्यवक्ता के रुप में जेसीआई सीनेटर रितिका गुप्ता, पास्ट प्रेसिडेंट मनी अग्रवाल एवं आईपीपी नीलम अग्रवाल उपस्थित रही।अध्यक्ष वंशिका राजवाड़े ने रितिका का स्वागत पुष्प माला पहना के किया। कार्यक्रम के अंतर्गत रितिका ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया एवं सभी पदाधिकारीगण को पुष्पमाला एवं जेसी पिन पहना कर सम्मानित किया । सभी पदाधिकारियों द्वारा अपने प्लान ऑफ एक्शन प्रस्तुत किए गए। अध्यक्ष द्वारा अगामी माह मे होने वाले प्रोग्राम डिस्कस किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेसी वंशिका राजवाड़े ने की एवं आभार सचिव जेसी पिंकी गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जेसी निशा तिलंग ,जेसी राशि गुप्ता, शिवानी, पूनम सिंघल, रितू मित्तल, कृष्णा मित्तल ,सुनिता अग्रवाल, प्रियंका पवार, बरखा, रेनु जाजू, प्रियल, आशा, नेहा, इंदिरा, रीटा, माधुरी, मनीषा, दीपा, सुषमा, साधना, सोनल, प्रियंका कलाजंग, दिप्ती, शीतल गर्ग, राखी सिजरिया, नीलम गुप्ता, रेनू जेसवाल, रेनु गर्ग, पूर्णिमा, नीतू गर्ग, रेखा गुप्ता, आभा अग्रवाल आदि उपस्थित रहें ।ये जानकारी संस्था की पीआरओ मोनिका शर्मा एवं दिपिका विटवेकर द्वारा दी गई।
