ग्वालियर काे मिल सकती है वंदे भारत ट्रेन की साैगात

ग्वालियर. केंद्रीय वित्त मंत्री ने आम बजट पेश किया, बजट था तो लाजिमी है कि हर आम आदमी की निगाहें इस पर टिकी हुई थीं। सब जानना चाहते थे कि इनकम टैक्स के स्लैब में क्या बदलाव हो रहा है लेकिन इस बार इसमें कोई बदलाव नहीं होने से कुछ लोगों को राहत मिली तो कुछ को मायूसी हुई है। वहीं वंदे भारत ट्रेन को लेकर भी महत्वपूर्ण घोषणा हुई है जिससे अब ग्वालियर को भी वीवीआईपी ट्रेन की सौगात मिलने की संभावना बढ़ गई है। वहीं दिव्यांगों को कर में छूट देने की घोषणा का लाभ ग्वालियर के लगभग 8500 दिव्यांगों को मिलेगा। वहीं सरकारी स्कूलों के छात्र अब स्कूल में टीवी देख सकेंगे, हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि इसके मानक क्या होंगे लेकिन यदि सभी स्कूलों में टीवी लगाई गई तो जिले के करीब 2600 सरकारी विद्यालयों में अध्यनरत छात्रों को इसका लाभ मिलेगा।

शहर का व्यापारी वर्ग लंबे समय से वंदे भारत ट्रेन की मांग कर रहा
झांसी मंडल के बड़े रेलवे स्टेशनों में ग्वालियर का स्टेशन शामिल है। इस स्टेशन से प्रतिदिन करीब 70 हजार लोगों की आवाजाही होती है। शहर का व्यापारी वर्ग लंबे समय से वंदे भारत ट्रेन की मांग कर रहा है। वर्ष 2022 में इस ट्रेन की साैगात ग्वालियर को मिलने की संभावना जताई जा रही थी। बजट में 400 वंदे भारत ट्रेनों के संचालन की घोषणा से अब ग्वालियर को भी इस वीवीआइपी ट्रेन की साैगात मिलने की संभावना बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *