IPS ने घर के बेसमेंट में बना रखे थे 650 लॉकर, IT की टीम को मिल 3 करोड़ रूपये

नई दिल्ली. उत्तरप्रदेश में भले ही विधानसभा चुनावों का शोर हो, लेकिन इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax)  चुपचाप अपने काम में जुटा हुआ है। डिपार्टमेंट ने नोएडा (Noida) में पूर्व IPS  केघर पर छापा मार कर कारोड़ो रूपये बदामद किये हैं। नोट की गड्डिया इतनी अधिक थी कि उनहें गिनने के लिये मशीन मंगानी पड़ गयी। सोमवार से शुरू हुई घर में छापेमारी। सूत्रों के अनुसार नोएडा के सेक्टर-50में पूर्व IPS आरएन सिंह (IPS RN Singh)  का मकान है। वह उत्तरप्रदेश कैडर में 1983 बैच के डीजी रैंक के अधिकारी रहे हैं। वह अपनी पत्नी के साथ मिर्जापुर में रहते हैं। वहीं, सेक्टर 50 नोएडा में उनका बेटा सुयश और उसका परिवार रहता है।
इनकम टैक्स विभाग को मुखबिर से इस घर में बेनामी संपत्ति रखे होने की खबर मिली थी। जिसके बाद विभाग की टीम सोमवार की देर शाम वहां पहुंची। टीम को पता चला कि सुयश ने घर के बेसमेंट में ‘‘मानसम कंपनी’’ बना रखी है। कम्पनी किराये पर लॉकर्स की सुविधा उपलब्ध करवाने का काम करती है।

नोटों और जेवरात से भरे मिले लॉकर

विभागीय सूत्रों का कहना है कि इनकम टैक्स की रेड (Income Tax Raid) में अब तक कई लॉकर्स खोले जा चुके है।  उन लॉकर्स से विभाग को बेशुमार पैसा और जेवरात मिले है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक लॉकर किराये पर देने के नाम पर कई अनियमितताएं पाई गई है।  मसलन, वहां लॉकर लेने वालों के केवाईसी नहीं मिले है।  जबकि कइयों का दूसरा रिकॉर्ड नहीं मिला है।

3 करोड़ रुपये मिले कैश

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax) को घर के बेसमेंट में करीब 650 लॉकर मिले  है। देर रात उनमें से 3 लॉकर खोले गए, जिनमें नोट और जेवरात भरे हुए थे । विभाग को उन लॉकर्स में से करीब 3 करोड़ रुपये कैश बरामद हुआ । इन नोटों को गिनने के लिए विभाग को मशीनें मंगानी पड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *