15 फरवरी तक म्यूजिकल फाउंटेन चालू करना होगा, अन्यथा कार्यवाही होगी-कलेक्टर
ग्वालियर. कटोराताल में म्यूजिकल फाउंटेन चालू करने का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। पहले स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन 27 जनवरी को फाउंटेन चालू करवाना चाहती थी। लेकिन कंपनी ने तकनीकी खामी बताकर चालू करने से मना कर दिया था। स्मार्टसिटी अधिकारी और कंपनी के बीच बात नहीं बनी, तो कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रमसिंह के सामने कंपनी के प्रतिनिधि को पेश किया गया। उसने कटोराताल में गंदगी काई जीम होने और साफ पानी नहीं होने की बात बताई।
अब सीईओ जयति सिंह ने कंपनी को एक पत्र भसेजा है और उसमें कहा है कि कलेक्टर ने दोनों पक्षों की वस्तुस्थिति को सुनने के बाद कम्पनी को निर्देशित किया है कि म्यूजिकल फाउंटने चालू कराना सुनिश्चित करें। सीईओ ने पत्र में लिखा है कि 15 फरवरी तक म्यूजिकल फाउंटेन चालू नहीं किया जाता तो अनुबंध के अनुसार कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
स्मार्ट सिटी ने पत्र भेजने के बाद कटोराताल की सफाई कराना शुरू कर दी है। अब इसमें फिर से तिघरा जलाश्य का साफ 26 लाख लीटर पानी भरा जायेगा। जो कि पूर्व में भरकर खराब हो चुका है। उसे निकाल दिया गया है। इसमें काई जमी होने की वजह से कंपनी नोजल और सेंसर के खराब होने की वजह से स्मार्टसिटी को बता रही है और इसके लिये एक माह का समय मांगा गया है।
विवाद सुलझा
स्मार्ट सिटी के अधिकारी व कंपनी के लोग आये थे और दोनों के बीच कुछ विवाद थे, जिनका समाधान करने के साथ 15 फरवरी तक फाउंटेन चालू करने के लिये कहा गया है।
कौशलेन्द्रविक्रम सिंह, कलेक्टर
