भोपाल की युवती से ग्वालियर में गैंगरेप

ग्वालियर. भोपाल की रहने वाली 22 साल की युवती के साथ ग्वालियर में गैंगरेप की वारदात सामने आई है। युवती वहां अपनी सहेली के घर मिलने आई थी, जो उसे होटल रिवाज में एक पार्टी में ले गई। यहां 8 से 10 लड़के पार्टी कर रहे थे। युवती को होटल के एक रूम में छोड़कर सहेली चली गई। यहां दो युवकों ने उसे 3 घंटे तक बंधक बनाकर गैंगरेप किया। घटना के बाद युवती को हत्या करने की धमकी भी दी गई। गैंगेरप की ये वारदात 26 जनवरी की है। पुलिस ने गुरुवार शाम इस मामले में FIR दर्ज कर शुक्रवार को युवती को कोर्ट में पेश किया, जहां उसका बयान दर्ज हुआ। फिलहाल आरोपी फरार हैं, सहेली भी घर पर ताला लगाकर गायब है।

क्या है पूरा मामला
भोपाल के निशातपुरा इलाके में रहने वाली 22 वर्षीय युवती 7 जनवरी को ग्वालियर के महलगांव के पीछे सरकारी मल्टी निवासी अपनी सहेली मुस्कान के घर आई थी। तभी से वह यहां रह रही थी। 26 जनवरी की शाम उसकी सहेली उसे सिटी सेंटर स्थित होटल रिवाज में एक पार्टी में लेकर गई। यहां आठ से दस लड़के जश्न मना रहे थे। इसके बाद सहेली उसे होटल में एक रूम में लेकर गई। उसे वहीं छोड़कर सहेली अपने दोस्तों से मिलने के लिए चली गई। सहेली के जाते ही युवती के पास लोकेश साहू नाम का युवक आया। आते ही उसने रूम का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद उसकी हत्या करने की धमकी देकर रेप किया। लोकेश के रूम से बाहर जाने के 10 मिनट बाद एक और युवक अंदर आया। उसे सभी साहू साहब कहकर बुला रहे थे। उसने भी युवती के साथ दुष्कर्म किया। रात करीब 9 बजे युवती वहां से किसी तरह निकली और पुलिस के पास पहुंची। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गुरुवार शाम को मामला दर्ज कर लिया। पुलिस जब सिंधिया नगर में पीड़िता की सहेली के घर पहुंची तो वहां ताला लगा मिला। आरोपियों के साथ ही पुलिस पीड़िता की सहेली की भी तलाश कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *