बोधगया के खेत में गिरा सेना का विमान, ग्रामीणों ने फंसे दो लोगों निकाला बाहर

बोधगया. आपने ट्रेन और प्लेन को धक्के लगाने की खबरें तो पढ़ी होगी, पर क्या आपने कभी प्लेन को उठाकर एक जगह से दूसरी जगह ले जाते लोगों को देखा है। ऐसा नहीं देखा होगा, पर आज ऐसा हुआ है,वह भी बिहार में यह बिहारियों की ही ताकत है। कि खेत में क्रैश हुए आर्मी के विमान को जब पहिया टूटने की वजह से मेनरोड तक ले जाना मुश्किल हुआ तो सबने ‘‘जोर लगाके हुईशा बोला’’ और कंधों पर उठाकर इसे मेन रोड तक पहुंचा दिया गया।
दरअसल, सेना का एक माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट शुक्रवार की सुबह बोधगया में क्रैश हो गया। वह सबदलह बिगहा गांव के खेत में गिरा, जिससे एयरक्राफ्ट का एक पहिया क्षतिग्रस्त हो गया। क्रैश होने के कारण तकनीकी खराबी बताई जा रही है। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसमें सवार 2 जवानों को सुरक्षित निकाला और साथ ही मिलकर कंधे लगाये और एयरक्राफ्ट का उठाकर सड़क तक पहुंचा दिया।
सबसे पहले एयरक्राफ्ट गिरते ही बड़ी संख्या में वहां पर भीड एक़त्र हो गयी। खबर मिलते ही सेना के जवान घटनास्थल पर पहुंच गये। एक घंटे के अन्दर ही एयरक्राफ्ट के सभी पार्ट को खोलकर ले गये। इसे ट्रेनिंग के लिये उपयोग किया जाता है। एयरक्राफ्ट की डिजाइन इस तरीके से की जाती है किसी तरह की अनहोनी की स्थिति में जान-माल का नुकसान नहीं हो।
गांववालों की नजर पड़ी फंसे जवानों पर
माइक्रालाइट एयरक्राफ्ट को कम ऊंचाई पर ही ट्रेनिंग दी जाती है हादसे के बाद एयरक्राफ्ट के पास बड़ी संख्या में लोग जुट गये। गांव वालों के लिये यह चर्चा का विषय बन गया। दूसरे गांव से भी लोग मौके पर पहुंच गये। नजदीक आने पर 2 लोग उसमें फंसे हुए दिखाई दिये तो ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाल। यहां मौजूद एक ग्रामीण ने बताया कि काफी पहले से यह एयरक्राफ्ट आसमान में कुलाचे मार रहा था। इसकी आवाज भी काफी अधिक आ ेरही थी। इसी बीच अचानक आर्मी का एयरक्राफ्ट खेत में गिर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *