NSUI व छात्र संगठनों का भारत बन्द, अलर्ट रही RPF-GRP, 250 पुलिस के जवान रहें अलर्ट
ग्वालियर. रेल प्रतियोगी परीक्षा में हुई धांधली के बाद विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर यूपी व बिहार में किये गये लाठीचाज्र व गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) व अन्य छात्र संगठनों द्वारा भारत बन्द का ऐलान किया गया था। बन्द के आव्हान को देखते हुए शुक्रवार सुबह से ही RPF-GRP के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस की सहायता से स्टेशन के दोनों प्रवेश द्वारा तैनात रहीं।
साथ ही रेल ट्रैक पर पुलिसबल व स्टेशन परिसर पर डॉग स्कवॉड की तैनाती कर दी थी। रायरू से लेकर सिथौली के बीच पड़ने वाले रेल ट्रैक व एंट्री पॉइंट को अलर्ट मोड़ पर रखा गया था। रेलवे को आशंका थी कि छात्र रेल रोकने आ सकते है, पर ऐसा कुछ हुआ नहीं, ग्वालियर में छात्रों ने उग्र प्रदर्शन नहीं किया है।
केवल यात्रियों को ही प्रवेश स्टेशन परिसर में
जीआरपी डीएसपी रेल शुभ्रा श्रीवास्तव सहायक सुरक्षा आयुक्त RPF संजय सिंह व निरीक्षक संजय आर्या ने बताया कि छात्रों के भारत बन्द को देखते हुए स्टेशन परिसर में केवल आने-जाने यात्रियों को चैकिंग करने के बाद ही स्टेशन पर जाने की अनुमति दी जा रही थी। वहीं, यात्रियों को छोड़ने व लेने आने वालों की प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया था।
